खिचड़ी खाने के अनेक फायदे होते हैं ये तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन इसके बावजूद भी हमें खिचड़ी खाना पसंद नहीं है। अक्सर लोग खिचड़ी की अहमियत को भूलकर सिर्फ उसके स्वाद पर ही ध्यान देते हैं। लेकिन असल मायनों में खिचड़ी बेहद स्वादिष्ट एवं पोष्टिक होती है। खिचड़ी को आप अपने मन के मुताबिक भी बना सकते हैं। आप खिचड़ी में अपनी मनपसंद सब्जियां और दाल भी डाल सकते हैं।
आइए जानते हैं खिचड़ी खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं...
- खिचड़ी का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। नियमित रुप से खिचड़ी खाने से वात, पित्त और कफ तीनों दोष संतुलित रहते हैं। इसके अतिरिक्त खिचड़ी शरीर में ऊर्जा भी प्रदान करती है। यही नहीं खिचड़ी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है।
- बता दें कि खिचड़ी में मसालों का अधिक प्रयोग नहीं किया जाता है, यही कारण है कि खिचड़ी को स्वस्थ खाना माना जाता है। यह हमारी आंत और पेट के लिए फायदेमंद होती है। खिचड़ी के नियमित सेवन से पेट से जुड़ी बीमारियों से बचे रहते हैं।
ज्यादातर लोग कब्ज और अपज की समस्या के शिकार होते हैं। ऐसी स्थिती में खिचड़ी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। खिचड़ी का सेवन करने से आपको जल्द ही इन परशानियों से आराम मिल जाएगा। सब्जियों से भरपूर खिचड़ी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही पोषण युक्त भी होती है। खिचड़ी खाने से हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिलता है।
अगर किसी दिन आपका मन खाना बनाने का न हो तो ऐसे में आप खिचड़ी बना सकते हैं। खिचड़ी आसानी से और कम समय में बन जाती है। इसमें आप अपने मन मुताबिक सामग्री भी डाल सकते हैं।