युवा व्यापार मंडल गठित

सहारनपुर।   व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की बैठक पुल खुमरान स्थित रेस्टोरेंट पर आयोजित हुई। इस मौके पर युवा व्यापार मंडल का गठन व युवा महिला मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। साथ ही निर्णय लिया कि, व्यापारी की दुकान पर चैकिंग के लिए आने वाले अधिकारी को पहले अपना डीआईएन नंबर दिखाना होगा। अन्यथा व्यापारी चैकिंग का विरोध करेगा।


बैठक में ही महिला व्यापार मंडल की महानगर अध्यक्ष के रूप में अनामिका शर्मा तो महानगर मंत्री के रूप में रंजीता चौधरी को चुना गया। इसी तरह युवा महानगर इकाई में राजा सैनी को महानगर अध्यक्ष के रूप में चुना गया। सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए माला पहना कर स्वागत किया। बैठक में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग व मुख्य संरक्षक विनय जिंदल ने कहा कि यदि अधिकारी व्यापारियों की दुकानों की चेकिंग करना चाहते हैं,


तो उन्हें पहले अपना डीआईएन नंबर दिखाना होगा। इस मौके पर महिला व्यापार मंडल की ओर से अनवर खान, चंचल सचदेवा, सुनीता सैनी, उजमा, शशि सैनी, वरुणा, रश्मि, रचिता, पूजा, मीरा, पवन, आदेश, के अलावा विनय जिंदल, विनीत करनवाल, भारत, माला, दीपक, अनिल व राजेंद्र आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।